फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   accused realesed on bale fired on women

जमानत पर छूटे शातिर ने महिला को मारी गोली

Mon, 08 Oct 2018 11:45 PM IST
hardoi
hardoi Updated Mon, 08 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
accused realesed on bale fired on women
गोली लगने से घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदार में एक शातिर ने घर के बाहर खड़ी महिला को तमंचे से गोली मार दी। गोली महिला की जांघ पर लगी और वह गिर गई। चीख पुकार मची तो आरोपी फरार हो गया। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया। आरोपी ने जमानत पर छूटकर आने के बाद घटना को अंजाम दिया।  

विज्ञापन

ग्राम भदार निवासी मान सिंह की पत्नी मंजू देवी (28) सोमवार शाम लगभग साढ़े छह बजे अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी सर्वेश पुत्र राधाकृष्ण वहां पहुंचा और उसने गालियां देने के बाद तमंचे से गोली चला दी। गोली जांघ में लगने से मंजू दरवाजे पर ही गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज और चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए तो सर्वेश वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों ने यूपी 100 पर घटना की सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मंजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घटना के पीछे बताया गया है कि सर्वेश शातिर अपराधी है। उसे कुछ दिन पहले जिला बदर कर दिया गया था। इसके बावजूद वह गांव में ही रह रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो दिन पहले ही वह जेल से छूटा था। उसे शंका थी कि मान सिंह ने मुखबिरी कर पुलिस को सूचना दी कि सर्वेश गांव में ही रहता है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना का पता चला है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed