{"_id":"5ca0fe8bbdec22144631905a","slug":"91554054795-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा सतलुज पर पथराव की घटना की जांच को पहुंचे अफसर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा सतलुज पर पथराव की घटना की जांच को पहुंचे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अप रूट की ट्रेन गंगा सतलुज एक्सप्रेस पर ग्राम दौलतपुर के पास हुए पथराव के मामले में रविवार शाम आरपीएफ प्रभारी व जीआरपी एसओ ने जांच की। ग्रामीणों से पूछताछ कर उन्हें रेलवे की सुरक्षा केे प्रति सजग रहने की अपील की।
शुक्रवार शाम अप रूट पर आ रही ट्रेन 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस पर करना स्टेशन से कुछ दूर ग्राम दौलतपुर के पास कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया था। पत्थर लगने से इंजन का लोको पायलट लुकिंग ग्लास टूट गया था। चालक ने हरदोई स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर को मेमो दिया था। साथ ही आरपीएफ व जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद आरपीएफ व जीआरपी ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह पता चला है कि आसपास खेतों में जानवर चराने वाले कुछ शरारती तत्वों ने ऐसा किया है। आरपीएफ प्रभारी योगेश यादव व जीआरपी एसओ योगेंद्र यादव ने ग्रामीणों को रेलवे से जुड़े मामलों में एहतियात बरतने की नसीहत दी। आरपीएफ प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।