{"_id":"5c6d96d9bdec224c0b48a205","slug":"91550685913-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के विरूद्घ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव सिंह लोध की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि शाहाबाद भाजपा नगर मंत्री ने राष्ट्र ध्वज का अपमान किया है। शाहाबाद के मोहल्ला नईबस्ती निवासी भाजपा के नगर मंत्री अंकित गुप्ता ने भाजपा की ओर से चलाए जा रहे मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत पड़ोस के मोहल्ला बजरिया में कपिल गुप्ता के मकान की छत पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को नीचा करके उसके ऊपर भाजपा का झंडा लगा दिया था। ये राष्ट्रध्वज का अपमान है। पुलिस अधीक्षक ने सीओ उमाशंकर सिंह को जांच के आदेश दिए थे। सीओ की जांच में मामला सही मिलने पर पुलिस ने अंकित गुप्ता के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।