{"_id":"5bfae2a0bdec22418454f844","slug":"91543168672-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर ा ताला तोड़ लाखों का माल किया पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर ा ताला तोड़ लाखों का माल किया पार
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में चोरों ने घर से नगदी और जेवर चोरी कर लिए। रविवार देर शाम घर पहुंचे परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज निवासी संतोष राठौर की शाहाबाद कस्बे में मोबाइल की दुकान है। वह रविवार को दुकान गए थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी और मां भी शाहाबाद में उसकी बहन सुमन के घर पर थी। रविवार देर शाम छोटा भाई पन्ने घर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था। इस पर उसने संतोष को जानकारी दी। संतोष ने बताया कि उसकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ है। जेवर के विषय में वह सही जानकारी दे सकेगी। उन्होंने बताया कि चोर नगदी व जेवर सहित करीब आठ लाख का माल उठा ले गए हैं। एसओ अरुणेश गुप्ता ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। एसआई को मौके पर भेजा गया। वहां पर आसपास के लोगों ने बताया कि शाम पांच बजे तक घर में ताला लगा था। छह बजे ताला टूटने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि मकान के पास ही अस्पताल है। इससे वहां पर रात दिन आवागमन रहता है। मामले की जांच कराई जा रही है।