फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   छात्र की हत्या के मामले में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट

छात्र की हत्या के मामले में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट

Wed, 14 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
छात्र की हत्या के मामले में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट
माधौगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम रुदामऊ में रविवार रात हुई छात्र की हत्या के मामले में पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम रुदामऊ निवासी अमन (14) पुत्र नन्हेलाल कस्बे के एक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। रविवार देर शाम वह घर से शौच गया था। उसके वापस न आने पर परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। रात लगभग 9 बजे उसका शव गांव के दक्षिण में स्थित तारा तालाब के किनारे पड़ा मिला। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने मृतक के पिता नन्हेलाल की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ प्रताप सिंह चौहान मंगलवार को रुदामऊ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed