{"_id":"5bccb5e8bdec2269b5182a52","slug":"91540142568-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यापारी के घर से पकड़ा गया कोटे का राशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गल्ला व्यापारी के घर से पकड़ा गया कोटे का राशन
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार देर शाम पचदेवरा पुलिस ने ग्राम उबरीखेड़ा में गल्ला व्यापारी के घर पर छापा मारकर ट्राली में लदा सरकारी राशन पकड़ा है। इसमें पीडीएस (पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम) की बोरियां भी लदी मिलीं। पुलिस ट्राली को थाने ले गई। एसडीएम शाहाबाद श्रद्धा शांणिल्यान ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार देर शाम ग्रामीणों ने एसडीएम शाहाबाद श्रद्धा शांणिल्यान का सूचना दी कि गांव के एक गल्ला व्यापरी के घर पर ट्राली से राशन बिकने के लिए आया है। ट्राली में कोटे का राशन सील बोरियों में रखा है। एसडीएम ने एसओ पचदेवरा जितेंद्र मोहन सरोज को मौके पर भेजा। देर शाम एसओ जितेंद्र मोहन सरोज ने पुलिस बल के साथ गांव में कोटेदार के घर पर छापा मारा। घर के बाहर राशन लदी ट्राली पकड़ी गई। ट्राली में कोटे के लिए आवंटित राशन सरकारी बोरियों में भरा मिला। पुलिस ने ट्राली को माल समेत कब्जे में ले लिया। एसडीएम शाहाबाद श्रद्धा शांणिल्यान ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक अवकाश पर हैं, जिसके कारण जांच नहीं हो सकी है। सोमवार को पूर्ति निरीक्षक थाने जाकर जांच करेंगे।