{"_id":"5bbcee74867a55284a4c0961","slug":"81539108468-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूफा के घर आए किशोर ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फूफा के घर आए किशोर ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुटेहना में फूफा के घर आए किशोर ने सोमवार देर शाम गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भरखनी निवासी आशीष (15) पुत्र रामचंद्र के फूफा छोटक्के उर्फ करौरी लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुटेहना में रहते हैं। एक सप्ताह पहले आशीष फूफा के यहां आया था। सोमवार देर शाम वह घर से गांव में ही घूमने जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम लगभग साढ़े सात बजे कुछ ग्रामीणों ने छोटक्के को सूचना दी कि आशीष का शव गांव के बाहर आम के पेड़ से फांसी पर लटक रहा है। देर रात आशीष के परिजनों के आने पर शव घर लाया गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का पता चलने पर मां विमला बदहवास हो गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई कारण नहीं बताया है।