{"_id":"5b5cb9c34f1c1b4b748b76e9","slug":"81532803523-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा और शराब की दुकान में नकब लगाकर चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा और शराब की दुकान में नकब लगाकर चोरी, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर निवासी रंजीत गुप्ता की अतरौली चौराहे पर नव्या ज्वैलर्स और साड़ी सेंटर नाम से दुकान हैं। रंजीत गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में सेंध लगा दी। तिजोरी को काटने का प्रयास किया। चोर पंद्रह ग्राम पुराना सोना, छ: सौ ग्राम पुरानी चांदी, नई चांदी की पायल, चांदी की राखी, सत्तर हजार की साड़ियां व तीन हजार रुपये चुरा ले गए।
चोरों ने चौराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में सेंध लगाकर दो दिन की आमदनी चुरा ली। सेल्समैन संजय मिश्रा व किशोर मौर्य ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि चोर दुकान में रखे 94 हजार रुपये व लगभग 20 हजार रुपये की शराब उठा ले गए। एसओ दीनानाथ मिश्रा ने बताया पीड़ितों की तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सराफा और शराब की दुकान में लगाई सेंध