फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   चकरोड पर कब्जा, विरोध पर की फायरिंग

चकरोड पर कब्जा, विरोध पर की फायरिंग

Mon, 09 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
चकरोड पर कब्जा, विरोध पर की फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरपालपुर। थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव में चकरोड पर कब्जा करने से रोकने पर दबंग ने फायरिंग कर दी। इसमें पीड़ित बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी विद्यारतन ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसका गांव के ही शिवानंद उर्फ शिवनंदन पुत्र रामनाथ के साथ चकरोड को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को शिवानंद ने चकरोड जुतवाकर अपने खेत में मिला ली। उसने विरोध जताया तो आरोपी शिवानंद ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग गया। विद्यारतन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिवानंद के खिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


चकरोड पर कब्जे का विरोध, की फायरिंग
- थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली का मामला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed