फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   नशें में हंगामा करे रहे फालोवर को दौड़ाया

नशें में हंगामा करे रहे फालोवर को दौड़ाया

Wed, 17 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
नशें में हंगामा करे रहे फालोवर को दौड़ाया
फालोअर ने नशे में किया हंगामा
विज्ञापन

- रेलवे गंज चौकी के पास लोगों से की गाली गलौज
- दौड़ाने पर चौकी पहुंच बचाई जान, शांतिभंग की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो।
हरदोई।
रेलवेगंज में एक फालोअर ने राहगीरों के साथ नशे में अभद्रता की। लोगों ने उसे दौड़ा लिया तो वह जान बचाने को पुलिस चौकी में घुस गया। पुलिस ने उसके विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवेगंज में मंगलवार रात पुलिस लाइन में तैनात फालोअर अशोक सिंह पुत्र नंद लाल नशे में राहगीरों के साथ गाली गलौज करने लगा। लोगों ने उसे समझाया तो वह और हंगामा करने लगा। इस पर भीड़ ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागकर पुलिस चौकी चला गया। नाराज लोग चौकी पहुंच गए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस कर्मी पब्लिक का गुस्सा देखकर फालोअर को कोतवाली ले गए। चौकी पर मौजूद लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। कोतवाली पहुंचने पर भी फालोअर हंगामा करता रहा। जिस पर उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया। बुधवार को उस पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। शहर कोतवाल आलोक सिंह ने बताया कि फालोअर पर कार्रवाई के बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed