फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दहेज के लिए विवाहिता की पीट पीटकर हत्या

दहेज के लिए विवाहिता की पीट पीटकर हत्या

Thu, 10 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की पीट पीटकर हत्या
दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन


लोनार/हरदोई।
लोनार थानाक्षेत्र के ग्राम नस्यौली डामर में मंगलवार रात पति ने दहेज के लिए पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह पहुुंचे विवाहिता के परिजनों को शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। घटना के बाद ससुरालीजन भाग गए। मृतका के पिता की तहरीर पर पति, जेठानी और ननद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका का ससुर पहले से ही जेल में बंद है।

नस्यौली डामर निवासी दिनेश की पत्नी जूली (22) ने मंगलवार रात अपने पिता पचदेवरा थानाक्षेत्र के ग्राम बरुआरा निवासी रामप्रकाश सिंह को फोन किया था। फोन पर उसने दिनेश द्वारा पिटाई किए जाने की बात कहते हुए जान बचाने की गुहार लगाई थी। इस पर रामप्रकाश ने बुधवार सुबह नस्यौली डामर आने की बात जूली से कही थी। बुधवार सुबह जब रामप्रकाश दिनेश के घर पहुंचे तो बाहर से दरवाजा बंद था और उसमें कुंडी पड़ी थी।
विज्ञापन


रामप्रकाश ने दामाद को पुकारा लेकिन कोई आवाज न आने पर कुंडी खोलकर घर के अंदर चले गए। आंगन में चारपाई पर जूली का शव पड़ा था। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान थे। इस पर रामप्रकाश चीख पड़ा तो ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। कुछ देर बाद रामप्रकाश ने लोनार थाने में फोन कर घटना की जानकारी दी। इस पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। उनकी देखरेख में शव का पंचनामा भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामप्रकाश ने बताया कि जूली का पति दिनेश आए दिन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था। दिनेश के पिता महेश फर्जीवाड़े के एक मामले में जिला कारागार में निरुद्ध है। आरोप है कि मिलाई पेशी आदि के लिए वह जूली से रुपये मांगता था। न देने पर पिटाई करता था। मृतका के पिता ने दिनेश, उसकी भाभी सविता और बहन रजनी पर पीट-पीटकर हत्या करने की तहरीर लोनार थाने में दी। तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि ससुरालीजन फरार हैं।



तो अवैध संबंधों में हुई हत्या
पुलिस सूत्रों की मानें तो कि हत्या का कारण सिर्फ दहेज ही नहीं है। इसके पीछे अवैध संबंध भी निकल कर सामने आ रहे हैं। मृतका के पिता रामप्रकाश ने भी पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि दिनेश के बड़े भाई अवधेश की मौत हो चुकी है। आरोप लगाया कि अवधेश की पत्नी सविता के साथ दिनेश के संबंध हैं। इसी का विरोध करने के कारण जूली की पिटाई की जाती थी। जूली और दिनेश का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। अभी न तो जूली के कोई संतान थी और न ही सविता के। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस पहलू पर भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

- शव घर में छोड़ भागे ससुरालीजन
- पति, जेठानी और ननद के विरुद्ध हत्या का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed