फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ब्लॉक प्रमुख के भट्ठे और नहर कोठी पर बदमाशों का धावा

ब्लॉक प्रमुख के भट्ठे और नहर कोठी पर बदमाशों का धावा

Thu, 02 May 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के भट्ठे और नहर कोठी पर बदमाशों का धावा
बावन (हरदोई)। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बावन में ब्लॉक प्रमुख समीर सिंह के ईंट भट्ठे पर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। दोनों चौकीदारों को बंधक बनाकर कार्यालय का ताला तोड़ दिया। कुछ न मिलने पर बदमाश चले गए। बदमाशों ने कुछ दूर स्थित नहर कोठी का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। लोनार कोतवाली पुलिस और यूपी 100 की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

बावन के ब्लॉक प्रमुख समीर सिंह का ईंट भट्ठा बावन में हरदोई सवायजपुर मार्ग पर है। मंगलवार रात ईंट भट्ठे का मुनीम हासिम खां मुन्ना घर गया था। चौकीदार रहीस और रमेश भट्ठे पर थे। चौकीदार रमेश ने बताया कि छह हथियारबंद बदमाश भट्ठे पर आए और उसे व रहीस को पकड़कर हाथ पैर बांध दिए। समीर सिंह और मुनीम के बारे में पूछताछ की, जवाब न देने पर दोनों को भट्ठे के पीछे डाल दिया। इसके बाद भट्ठे के कार्यालय का ताला तोड़ा। यहां कोई कीमती सामान न मिलने पर भाग गए। इसके बाद बदमाशों ने शारदा नहर कोठी को निशाना बनाया। बेलदार शिव कुमार सिंह और सहायक जाकिर उर्फ गुड्डू छुट्टी पर थे। बदमाशों ने कोठी का ताला तोड़कर माइनर खोलने के दो हत्थे, मसहरी, बेड, गेट का पल्ला और कर्मचारियों के बर्तन चोरी कर लिए। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्लॉक प्रमुख समीर सिंह ने बताया कि भट्ठे के कर्मचारियों ने घटना की सूचना दी। जिस तरह से बदमाशों ने पूछताछ की उससे उन्हें जान के खतरे की आशंका है। पूरे प्रकरण से पुलिस अधीक्षक और भाजपा के उच्च पदाधिकारियों को अवगत कराने की बात उन्होंने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed