फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   जाजूपारा प्रधान समेत पांच पर रिपोर्ट

जाजूपारा प्रधान समेत पांच पर रिपोर्ट

Sun, 10 Feb 2019 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
जाजूपारा प्रधान समेत पांच पर रिपोर्ट
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र में खेत पर कब्जा कर फसल को क्षति पहुंचाने के मामले में ग्राम सभा जाजूपारा के प्रधान सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र के अकोहरा गांव के मजरा सआदतनगर गांव निवासी राज बब्बर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जाजूपरा की प्रधान खरशीदा बेगम पत्नी हनीफ खां ने उसका 12 बीघा खेत फर्जी तरीके से अपने नाम बैनामा करवा लिया है। आठ फरवरी को प्रधान पति हनीफ खां, उनके भाई अबिद खां और कदीर खां, आकाश खां उसके खेत पर आए और असलहों के बल पर खेत में बोई गई गेहूं व मसूर की फसल जबरदस्ती काट ली और उसमें आग भी लगा दी थी। खेत में लगा इंजन भी क्षतिग्रस्त कर दिया था और उसको जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed