{"_id":"5b142b364f1c1b684d8b486a","slug":"61528048438-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित टेंपो पलटा, 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित टेंपो पलटा, 12 घायल
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो पलटने से 12 लोग घायल ा
- चालक के शराब के नशे में होने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कछौना।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कंथा से सवारियां भरकर कस्बा जा रहा टेंपो गांव से कुछ दूरी पर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार 12 लोग घायल हो गए।
रविवार दोपहर कंथा गांव से सवारियां भरकर कस्बे से निकला टेंपो पकरिया ऊसर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने रामचेला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। घायल संतोष ने बताया कि लोन्हारा गांव निवासी चालक नशे में तेज रफ्तार में टेंपो चला रहा था। यात्रियों ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना। जिसके चलते हादसा हो गया। कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
घायलों के नाम
रामश्री (50) पत्नी सुंदर निवासी कंथा, सुशीला (46) पत्नी संतोष, प्रियंका (7) पुत्री संतोष, राम चेला (35) पुत्र रामस्वरूप, संतोष (30), सूरज (25) पुत्र संतराम, संतराम (53) पुत्र मदारी निवासीगण ग्राम कंथा, सोनू (25) पुत्र सतीलाल निवासी जमसारा थाना कासिमपुर, शिव कुमार (40) पुत्र लल्लू व पिंकू समेत दो अन्य लोग हादसे में घायल हुए हैं।