{"_id":"5bbcee77867a55281371b80c","slug":"51539108471-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करते युवक को भीड़ ने पकड़कर धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करते युवक को भीड़ ने पकड़कर धुना
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
मल्लावां। कन्नौज जनपद के सरायमीरा की मंडी में खोया बेचकर वापस आ रही किशोरी को बस से उतरते ही युवक ने दबोच लिया। उसे खेतों में खींच ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवक की धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के घर में कुछ मवेशी हैं। उसके यहां खोया तैयार किया जाता है। कन्नौज के सरायमीरा में हर मंगलवार को लगने वाली मंडी में किशोरी खोया बेचने जाती है। मंगलवार सुबह वह प्राइवेट बस से सरायमीरा गई थी। दिन में लगभग 11 बजे वह सरायमीरा से वापस आकर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरेरा के निकट बस से उतरी। यहीं पर मटियामऊ निवासी इमरान पुत्र हनीफ भी बस से उतरा और पैदल जा रही किशोरी के पीछे चल दिया। कुछ ही दूरी पर इमरान ने किशोरी को सड़क किनारे खेत में खींच लिया और उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर पास के खेतों में काम रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना पर यूपी 100 की टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी फोन पर दी तो वह लोग भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर इमरान पुत्र हनीफ निवासी मटियामऊ के विरुद्ध छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।