फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   डीएम के आदेश पर पुलिस ने दफन किए गए शव का पोस्टमार्टम कराया

डीएम के आदेश पर पुलिस ने दफन किए गए शव का पोस्टमार्टम कराया

Thu, 22 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर पुलिस ने दफन किए गए शव का पोस्टमार्टम कराया
पोस्टमार्टम के लिए कब्र खोदकर निकलवाया शव
विज्ञापन


हरदोई। डीएम के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस ने आठ दिन पहले दफन किए गए बालक के शव को कब्र से निकलवाकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। 13 जून को बालक का शव गांव के निकट से निकले माइनर में मिला था। मृतक के पिता ने गांव के अज्ञात लोगों पर मारपीट कर बेटे को माइनर में डालने की आशंका जताई है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के मेउना महेशपुर निवासी रामेंद्र का बेटा सीकू (7) 13 जून को गांव के निकट से निकले माइनर की तरफ गया था। जहां पर माइनर में गिरकर डूब गया था। पास में मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे थे और सीकू को बाहर निकाला था। इस दौरान सीकू के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। जब तक उसे बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दिए बगैर ही गांव के बाहर शव दफन कर दिया था। इसके बाद से गांव में सीकू के साथ मारपीट कर माइनर में डुबोने क ी अटकलें लगाई जा रहीं थीं। इसके चलते बुधवार को सीकू के परिजनों ने डीएम शुभ्रा सक्सेना को प्रार्थना-पत्र देकर अज्ञात लोगों पर बेटे को मारपीट कर माइनर में फेंकने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीकू की मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई। डीएम के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल बलवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण स्पष्ट होंगे। कहा पोस्टमार्टम रिपेार्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- देहात कोतवाली क्षेत्र के मेउना महेशपुर का निवासी था मृतक
- 13 जून को गांव के निकट से निकले माइनर में मिला था शव
- परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर दफर कर दी थी लाश
- मृतक के पिता ने मारपीट कर माइनर में फेंकने की जताई आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed