{"_id":"5adf6ece4f1c1b76098b6315","slug":"5-wehicle-thief-arrested-11-bykes-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वाहन चोर पकड़े, 11 बाइकें बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच वाहन चोर पकड़े, 11 बाइकें बरामद
हरदाेई
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोरों के बारे में जानकारी देते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला और शहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है। पांच शातिरों को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर चोरी की 11 बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ने पुलिस टीम को जांच के लिए लगाया गया था। संडीला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह और सीओ अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वाहन चोरों की तलाश में लगे थे। मंगलवार सुबह संडीला के प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने यूपी 100 की मदद से बेहसरिया मोड़ पर एक बाइक सवार तीन युवकों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में ले लिया। इन लोगों ने अपने नाम हरीराम पुत्र विश्राम निवासी ग्राम मवई धमियाना थाना औरास जनपद उन्नाव, सुधीर पुत्र रामकुमार निवासी तिलोइया खुर्द थाना संडीला, सुशील कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी नरायणपुर थाना संडीला बताए। बाइक चोरी की वारदात स्वीकार की। इनकी निशानदेही पर लखनऊ संडीला मार्ग स्थित रामपुर तिराहे के पास रामकुमार की दुकान के छप्पर के नीचे खड़ी चोरी की आठ बाइकें बरामद हुईं। मौके से रामकुमार पुत्र नत्था निवासी तिलोइया खुर्द थाना संडीला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि जिस बाइक पर तीनों युवक सवार थे, वह भी चोरी की थी। पुलिस टीम को 15 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा एसपी ने की है।
विज्ञापन
उधर शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को ग्राम फर्दापुर के निकट एक युवक को बाइक पर संदिग्ध हालात में देखा। उसके पास से दो चोरी की बाइकें बरामद हुई हैं। युवक ने अपना नाम मोहित कुमार पुत्र धनीराम निवासी ग्राम अब्दुलपुर कोतवाली शहर जनपद हरदोई बताया। एसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी विजय कुमार राना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन