फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   माइनर में मिले शव की शिनाख्त, ससुराल में पिटाई से आहत होकर दी जान

माइनर में मिले शव की शिनाख्त, ससुराल में पिटाई से आहत होकर दी जान

Thu, 09 May 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
माइनर में मिले शव की शिनाख्त, ससुराल में पिटाई से आहत होकर दी जान
संडीला (हरदोई) कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आसू तिराहा के पास माइनर में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। छह मई को बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापनगर मार्ग से निकली नहर में उसने छलांग लगाई थी।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने ससुरालीजनों पर युवक को पीटने का आरोप लगाया। कहा कि इसी से आहत होकर उसके बेटे ने खुदकुशी की है।

लखनऊ-हरदोई हाईवे पर बुधवार को आसू तिराहा के पास से गुजरी माइनर की पुलिया के नीचे 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। घुटने और चेहरे पर चोट के निशान होने के अलावा शव नग्न अवस्था में था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया था। बघौली थाना क्षेत्र के कसई गांव निवासी ओमप्रकाश ने अपने परिजनों के साथ शव की शिनाख्त अपने पुत्र श्यामकिशोर (35) के रुप में की। ओमप्रकाश ने बताया कि श्यामकिशोर की पत्नी पिछले छह माह से अपने मायके माधौगंज थानाक्षेत्र के भैंसीखेड़ा गांव में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मई को श्यामकिशोर पत्नी को विदा कराकर लाने की बात कहकर घर से निकला था। छह मई को वह अपनी ससुराल से निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा था।

गांव के पास ही प्रतापनगर मार्ग पर नहर में एक युवक को छलांग लगाते देखा गया था। इसी आधार पर वह मोर्चरी पहुंचे थे। ओमप्रकाश ने बताया कि ससुराल में श्यामकिशोर की पत्नी और चार सालों ने मिलकर उसकी पिटाई की थी।

बताया कि श्यामकिशोर के विवाह को 12 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन कोई संतान नहीं है। विवाद की कोई खास वजह होने से उन्होंने इनकार किया। उन्होंने बताया कि ससुराल में पिटाई होने से आहत होकर ही उसने नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली।


माधौगंज थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया, संडीला के प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव और बघौली के थानाध्यक्ष फूलचंद सरोज ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए श्यामकिशोर के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

ससुराल में पिटाई से आहत होकर दी थी जान
माइनर में मिले शव की शिनाख्त, मृतक के पिता ने ससुरालीजनों पर लगाया पीटने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed