फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   संदिग्ध हालात में छात्र की मौत, तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

संदिग्ध हालात में छात्र की मौत, तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

Fri, 03 May 2019 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में छात्र की मौत, तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम कछलिया अरवा में बुधवार शाम संदिग्ध हालात में छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ छात्र द्वारा गवाही देने पर तीन लोगों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया।


टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम कछलिया अरवा निवासी हसीब (13) पुत्र वशीर तीन भाइयों में बड़ा था। वह जूनियर स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था। बुधवार देर शाम शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन


जहां से कुछ देर बाद घर वापस आने पर उसकी हालत बिगड़ गई। पिता वशीर ने बताया उसने गांव के रामजीवन, मलिखान, जगदीश पर जबरन जहर पिलाने की बात कही। इसके बाद वह बेहोश हो गया। परिजन उसे अस्पताल लाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वशीर का आरोप है कि तीन दिन पूर्व जुए के फड़ पर आरोपियों से उसके परिवार के बबलू का विवाद हो गया था। विवाद के बाद समझौते के लिए दोनों पक्ष ग्राम प्रधान के यहां गए थे।

वहीं पर हसीब ने आरोपियों के खिलाफ गवाही दी थी। जहां पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जानमाल की धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसकी जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी।

मृतक के पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। गुरुवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।


पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। एसओ सुभाष चंद्र सरोज ने बताया आरोपी अभी फरार हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

गवाही देने पर छात्र की जहर खिलाकर हत्या
पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
टड़ियावां थाना के ग्राम कछलिया-अरवा की घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed