{"_id":"5bfed341bdec2241ce7264bc","slug":"41543426881-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोतवाली के खेड़ा बलायकोट में दो माह पहले हुई मारपीट में युवक की मौत होने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बुधवार को आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल दीनानाथ मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
कोतवाली के खेड़ा बलायकोट निवासी शानू खां पुत्र असीर खां ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 सितंबर को उसके छोटे भाई सोनू का मोहल्ले के ही इलमान पुत्र सदाकत अली उर्फ चचुआ से विवाद व मारपीट हो गई थी। बताया कि आस पास मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया था। इसके बाद रात में आरोपी सदाकत उर्फ चचुआ, फिरोज, अफरोज तथा फैजान उसके घर में घुस आए और उसके चाचा लतीफ को असलहों की बट से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की घटना में चाचा लतीफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें हरदोई अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्सकों की सलाह पर परिजन लतीफ को लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। बताया कि उन लोगों ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। बुधवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।