{"_id":"5bf44592bdec221e2f5b6e9b","slug":"41542735250-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ग्राहक के खाते से सोलह हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसबीआई ग्राहक के खाते से सोलह हजार उड़ाए
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। भारतीय स्टेट बैंक की पिहानी शाखा के एक खाताधारक के खाते से सोलह हजार रुपये निकाल लिए गए।
कस्बे के मोहल्ला नागर निवासी मुईनुद्दीन पुत्र कुदरतुल्ला ने बताया कि उनका खाता एसबीआई की पिहानी शाखा में है। उन्होंने सोमवार को खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि उससे 16 नवंबर 2018 को दो बार में सोलह हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। इसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दी। शाखा प्रबंधक आशुतोष मौर्य ने खाते की जांच की तो पता चला कि रुपये एटीएम के माध्यम से निकाले गए हैं। उन्होंने इस संबंध में एटीएम के हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।