फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   विहिता की मां पर रिवाल्वर तानने में पूर्व ब्लाक प्रमुख पर रिपोर्ट

विहिता की मां पर रिवाल्वर तानने में पूर्व ब्लाक प्रमुख पर रिपोर्ट

Tue, 12 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
विहिता की मां पर रिवाल्वर तानने में पूर्व ब्लाक प्रमुख पर रिपोर्ट
विवाहिता की मां पर रिवाल्वर तानने में पूर्व ब्लाक प्रमुख पर रिपोर्ट
विज्ञापन

- प्रेमी युगल की कोर्ट मैरिज के विरोध पर भड़के थे
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। कलक्ट्रेट परिसर में प्रेमी युगल की शादी कराने आए बावन के पूर्व ब्लाक प्रमुख पर रिवाल्वर तानने के मामले में प्रेमिका की मां की तहरीर पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिवाल्वर का लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र की एक युवती का विवाह हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक के साथ हुआ था। उक्त युवक हैदराबाद में अपने दोस्तों के साथ रहकर मजदूरी करता था। वह दोस्त के फोन से पत्नी से बात करता था। इसी दौरान युवक का दोस्त भी उसकी पत्नी से बात करने लगा। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। कुछ दिन पूर्व विवाहिता पति के दोस्त के साथ फरार हो गई। दोनों ने बावन के पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र पाल सिंह मुन्ना की सरपरस्ती में कोर्ट मैरिज करने का निर्णय लिया था। सोमवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख के साथ ये लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। तभी विवाहिता के मायके वालों को खबर मिल गई थी। इन लोगों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख व प्रेमी युगल को घेर लिया था। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने विवाहिता की मां और बहन पर रिवाल्वर तान दी थी। शहर कोतवाल संजय मौर्या ने बताया कि विवाहिता की मां की तहरीर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र पाल सिंह मुन्ना और युवक के विरुद्ध महिला को ले जाने और विरोध करने पर रिवाल्वर तानने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed