{"_id":"5a2add6c4f1c1b6a678c0ac8","slug":"41512758636-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से लापता युवक का तालाब में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक सप्ताह से लापता युवक का तालाब में मिला शव
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता युवक का तालाब में मिला शव
- सुरसा थाना क्षेत्र का निवासी युवक हफ्तेभर से लापता था
- परिजनों ने रंजिश में जताई हत्या की आशंका, गांवों के लोगों पर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। हफ्तेभर से लापता युवक का शव शुक्रवार को गांव के बाहर तालाब में मिला। शौच को निकले ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुरसा थाना क्षेत्र के अंटवा निवासी ज्वाला प्रसाद का बेटा कल्लू (35) दो दिसंबर को दहिगवां बाजार साइकिल से सब्जी खरीदने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने आसपास गांवों व रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन युवक का पता नहीं चला। तीन दिसंबर को गांव निवासी सर्वेंद्र किसी काम से दहिगवां बाजार गया था। बाजार में ही कल्लू की साइकिल खड़ी मिली। हैंडल में सब्जी से भरा झोला टंगा था और मफलर भी बंधा था। सर्वेंद्र की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। आसपास के दुकानदारों से कल्लू के बारे में पूछताछ की। दुकानदारों ने जानकारी से इंकार किया। अनहोनी की आशंका पर कल्लू के भाई मनोज ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर तालाब की तरफ पहुंचे ग्रामीणों को अंदर शव दिखा। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश होना बताया। परिजनों के मुताबिक करीब माह भर पूर्व कल्लू से दूसरे पक्ष के लोगों की मारपीट हुई थी। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने कल्लू को जान माल की धमकी दी थी। परिजनों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक खेती किसानी करता था। परिवार में पिता के अलावा मां कुसुमा, एक बहन व भाई मनोज है। कल्लू अविवाहित था। थानाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया मामला संज्ञान में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।