{"_id":"5cd31e34bdec2206ff5a5a4d","slug":"31557339700-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर में मिला युवक का नग्र शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। आशू तिराहे के पास से गुजरी माइनर की पुलिया में बुधवार सुबह युवक का नग्न शव फंसा मिला। उसके चेहरे और घुटने पर चोट के निशान हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर आशू तिराहे के पास से गुजरी माइनर की पुलिया में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। कोतवाल जगदीश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव माइनर में फेंके जाने की आशंका जताई है। माइनर गौसगंज की ओर से संडीला होकर बेनीगंज क्षेत्र में जाती है। लोगों का कहना है कि शव माइनर में बहकर आया है। आशू तिराहे के पास माइनर में पानी कम होने से शव पुलिया में फंस गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि शव दो दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।