फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ससुराल आए युवक की हत्या, नग्नावस्था में मिला शव

ससुराल आए युवक की हत्या, नग्नावस्था में मिला शव

Mon, 18 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ससुराल आए युवक की हत्या, नग्नावस्था में मिला शव
ससुराल आए युवक का शव नग्न अवस्था में मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सांडी (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम मदारा स्थित ससुराल आए युवक का शव नग्न अवस्था में सोमवार को पिंडारी गांव के बाहर मंदिर के पास पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। मृतक के पिता ने जेवर के विवाद में बहू और समधी पर हत्या का आरोप लगाया है।

लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम बरसोहिया निवासी राजीव शर्मा (30) पुत्र सर्वेश की सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारी के मजरा मदारा में ससुराल है। राजीव 16 जून को ससुराल आया था। सोमवार सुबह राजीव का नग्न शव पिंडारी गांव के बाहर मंदिर के पास ग्रामीणों ने देखा तो उसके ससुराल वालों को सूचना दी। ससुर सुरेश और पत्नी मनोरमा मौके पर पहुंचीं। कुछ ही देर में राजीव के पिता सर्वेश भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पिता सर्वेश ने बहू मनोरमा, उसके पिता सुरेश और मां पर राजीव की हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व राजीव ने कुछ जेवर बनवाए थे। जिसे मनोरमा ने मायके जाकर रख दिया था। इसी को लेकर राजीव और उसके ससुरालीजनों में विवाद चल रहा था। पिता सर्वेश ने बताया कि 16 जून को राजीव घर से बिलग्राम दवा लेने गया था। उसकी पत्नी मनोरमा और दोनों बच्चे मदारा में थे, इसलिए वह ससुराल चला गया। एसओ अरुणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- शरीर पर चोट के निशान, पिता ने जेवर के विवाद की बात कही
- बहू और समधी पर हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed