{"_id":"5b2008c74f1c1b13358b646f","slug":"31528826055-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के तीनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के तीनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपति से लूटपाट के तीन आरोपियों को भेजा जेल
- चार दिन तक कोतवाली में रखने पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
संडीला। थाना क्षेत्र के ग्राम गदौरा के पास बाइक सवार दंपति से हुई लूट के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपियों को चार दिन तक कोतवाली में रखना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
लखनऊ जनपद के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कसमंडा निवासी राजकुमार गौतम 7 जून को पत्नी नीतू के साथ बाइक से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पोसरा खेड़ा गांव स्थित ननिहाल जा रहे थे। रास्ते में गदौरा गांव के पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहों के बल पर राजकुमार और उसकी पत्नी से नगदी, जेवर, मोबाइल, कागजात लूट लिए थे। राजकुमार की तहरीर पर लूट का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसी रात हुलिये के आधार पर लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथोलिया निवासी मिंटू, चंदन सिंह व राघवेंद्र उर्फ सतेंद्र सिंह को हिरासत में लिया था। पुलिस ने गांव से ही घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली थी। अमर उजाला ने नौ जून के अंक में आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पुलिस द्वारा चार दिन तक आरोपियों को कोतवाली में रखकर पूछताछ की जाती रही। खुलासे में हो रही देरी पर चर्चाओं के जोर पकड़ने के बाद पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।