फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   3 people detained in young man murder case

युवक की हत्या के तीनों आरोपियों को जेल

Tue, 12 Jun 2018 11:12 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Tue, 12 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
3 people detained in young man murder case
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

अतरौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डांडा निवासी युवक की हत्या के मामले में नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। हत्या में इस्तेमाल सरिया और डंडा भी बरामद किया है।  

विज्ञापन

अतरौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डांडा निवासी राजेश कश्यप (40) पुत्र रामस्वरूप पर शुक्रवार शाम जानलेवा हमला हुआ था। उसी रात ट्रामा सेंटर में राजेश की मौत हो गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर नीरज मिश्रा पुत्र रामेश्वर मिश्रा, राजा मिश्रा पुत्र नीरज मिश्रा निवासी खसरौल और सुधीर दीक्षित पुत्र विजय शंकर निवासी मिश्राखेड़ा के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार शाम व रविवार को अलग-अलग स्थानों पर जाम लगाया था। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्र ने नीरज और सुधीर को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था, जबकि राजा की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। सोमवार रात पुलिस ने मिश्राखेड़ा स्थित नीरज मिश्रा के ईंट भट्ठे पर छापा मारा। मौके से राजा मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजा की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सरिया और डंडा भी तलाश लिया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed