{"_id":"5a5e417a4f1c1b8b268b4bf7","slug":"3-people-arrested-in-driver-loot-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालक को लूटने में तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चालक को लूटने में तीन गिरफ्तार
हरदाेई
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
लूट के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम दरियापुर बलभद्र मोड़ पर शव वाहन चालक के साथ हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया। मामले में गिरफ्तार तीन युवकों के कब्जे से लूटी गई नगदी, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। दो माह पूर्व दवा व्यापारी के साथ हुई 60 हजार रुपये की लूट भी इन लोगों ने स्वीकार की है।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के डाक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल कैंपस निवासी सुहेन खां पुत्र लल्ला शव वाहन का चालक है। रविवार रात लोहिया अस्पताल में भर्ती ग्राम शंकरपुर निवासी हरीराम मिश्र की मृत्यु हो गई थी। सुहेन उसका शव लेकर शंकरपुर गया था। वहां से वापस आते समय पाली थाना क्षेत्र के ग्राम दरियापुर बलभद्र मोड़ पर चार लोगों ने वाहन रोककर उसके साथ मारपीट कर पर्स छीन लिया था जिसमें चार हजार रुपये थे। चालक ने पाली थानाध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी को तहरीर दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोपालपुर की पुलिया के निकट कुछ संदिग्ध लोगों के होने की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ शुरू की। पकड़े गए युवक ने अपना नाम गोपालपुर निवासी उत्तम कुमार उर्फ सोनू बताया। उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस के अलावा पांच हजार रुपये भी मिले। बैग और एक ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद हुआ है। दूसरे आरोपी ने अपना नाम मित्रपाल पुत्र लालबहादुर बताया। इसके कब्जे से भी पांच हजार रुपये बरामद हुए। गोपालपुर के ही सत्यपाल पुत्र रामचहेते के पास से साढ़े चार हजार रुपये की नगदी बरामद हुई। तीनों ने बताया कि नवंबर में पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सांडीखेड़ा के पास शाहजहांपुर के दवा व्यापारी भगवानदीन से भी 60 हजार रुपये की नगदी लूटी थी। पूरी घटना में शाहाबाद कस्बे के निवासी शकील की महत्वपूर्ण भूमिका थी। शकील की ही कार का उपयोग व्यापारी से लूट में किया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शकील की तलाश में कई जगह छापेमारी की गई है। तीनों लोगों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन