{"_id":"586e92704f1c1b005215b33d","slug":"26-days-later-the-police-could-not-find-htyaropion","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों को 26 दिन बाद नहीं तलाश सकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपियों को 26 दिन बाद नहीं तलाश सकी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
FIRE lady
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। कोतवाली क्षेत्र में जिंदा जलाई गई महिला के हत्यारोपियों का पुलिस अभी सुराग नहीं लगा सकी हैं। महिला की 26 दिन पहले हत्या की गई थी। एसपी ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों लगाई हैं।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लूलामऊ में 9 दिसंबर को अज्ञात महिला क ी जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। सुबह उधर से निकल रहे दूधिये की सूचना के करीब घंटे बाद पुलिस पहुंची थी।
विज्ञापन
महिला की शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस ने 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया था। रिपोर्ट में महिला को जिंदा जलाया जाना स्पष्ट हुआ था। महिला के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी राजीव मल्होत्रा ने क्राइम ब्रांच, सर्विलांस समेत पुलिस की पांच टीमें लगाई थी।
विज्ञापन
जबकि महिला की हत्या को 26 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी पुलिस आरोपियों क ा सुराग नहीं लगा सकी है। यही नहीं, पुलिस अभी तक महिला की पहचान करने में भी नाकाम रही है।
क ोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।