{"_id":"596513804f1c1b85578b461a","slug":"250-liters-of-alcohol-mixed-in-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में 250 लीटर शराब मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी में 250 लीटर शराब मिली
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान कांशीराम कालोनी में मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस के साथ कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी की। दो जगह पर छापे मारकर पुलिस ने करीब 250 लीटर कच्ची शराब बरामद की और एक हजार लीटर लहन नष्ट कर दिया। इस संबंध में 11 महिलाओं को हिरासत में लिया गया। बाद में उन्हे जमानत कर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस के साथ कांशीराम कालोनी में छापा मारा। एक घर की तलाशी के दौरान कच्ची शराब के पाउच बरामद किए गए। पुलिस ने सीमा पत्नी आकाश, सिम्मी पत्नी सर्वेश व नीतू पत्नी अर्जुन को हिरासत में लिया। इसके बाद मोहल्ला खेड़ा बीबीजई में पुलिस व आबकारी टीम ने जमीन में गाड़कर रखा गया एक हजार लीटर लहन बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से 250 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने खेड़ा बीबीजई से गिरफ्तार निशा पत्नी अजय, संगीता पत्नी दीपू, बबलू, कमला पत्नी करुआ, रामरती पत्नी सनना, रेखा पत्नी सिट्टा, विमला पत्नी रामरूप व अनिता पत्नी संजय को गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनो जगह से हिरासत में ली गई महिलाओं समेत सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन