फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   25 lac rupees wine peti caught

25 लाख रुपये की शराब पकड़ी गई

Sun, 17 Feb 2019 11:22 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 17 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
25 lac rupees wine peti caught
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

एसटीएफ लखनऊ व संडीला कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बेगमगंज के पास स्थित एक ढाबे के पास खड़ी डीसीएम से हरियाणा की अनुमानित 25 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी व देसी शराब बरामद की है। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है, एक भाग गया है। रविवार को एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बरामद शराब, डीसीएम और कार को संडीला कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

विज्ञापन

एसटीएफ लखनऊ के प्रभारी निरीक्षक विनय गौतम को शनिवार की रात सूचना मिली कि हरियाणा में बिकने वाली शराब एक डीसीएम में भरकर लाई जा रही है। इस पर एसटीएफ की टीम ने सर्विलांस की मदद से हरदोई-लखनऊ मार्ग पर टोह लेना शुरू किया। साथ ही संडीला कोतवाली पुलिस को भी एलर्ट किया। सूचना मिलने पर संडीला कताई मिल चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह भी एसटीएफ टीम के साथ हो लिए। इसी बीच बेगमगंज के पास एक डीसीएम दिखाई दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो डीसीएम के अंदर बने लॉकर में अंग्रेजी शराब की 287 और देसी शराब की 378 पेटी शराब बरामद हुईं। डीसीएम में सवार दो लोगों से पुलिस ने पूछताछ की तो पास ही खड़ी एक कार में भी दो साथियों के होने की जानकारी मिली। एसटीएफ प्रभारी विनय गौतम ने बताया कि मोहसिन पुत्र मोमिन निवासी कस्बा व थाना कैराना जिला शामली, हाशिम पुत्र मुस्तकीम व आश मोहम्मद उर्फ आशू पुत्र नफीस निवासी मोहल्ला पन सारया कोतवाली शामली, नवाब पुत्र रमजानी निवासी कस्बा खरदुलवारी लोहारी खुर्द थाना बरथावल जिला मुजफ्फरनगर और हरदोई निवासी सोनू के खिलाफ संडीला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सोनू फरार है। डीसीएम से मिली शराब की कीमत अनुमानित 25 लाख रुपये की बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान मोहसिन ने बताया है कि यह शराब हरियाणा में सस्ती मिल जाती है। इस लिए वहां से खरीद कर उत्तर प्रदेश ले आते हैं। रहीमाबाद में एक शराब कारोबारी को यह शराब पहुंचानी थी। वहीं, संबंधित शराब कारोबारी का नाम का खुलासा करने से पुलिस ने फौरी तौर पर इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed