फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   एक लाख रुपये से भरा बैग छीनकर बाइक सवार फरार

एक लाख रुपये से भरा बैग छीनकर बाइक सवार फरार

Fri, 03 May 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
एक लाख रुपये से भरा बैग छीनकर बाइक सवार फरार
हरदोई। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बाइक सवारों से एक लाख रुपये से भरा बैग छीनकर युवक फरार हो गए। सीओ सदर ने घटनास्थल पहुंचकर पीड़ितों से जानकारी ली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जनपद के पसिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूल्हापुर निवासी महेंद्र सिंह पुत्र उर्मिल सिंह और गांव निवासी सुरेश के साथ बाइक से जंगबहादुरगंज स्थित बैंक गए थे। शुक्रवार अपराह्न सवा तीन बजे बैंक से एक लाख रुपये निकालकर महेंद्र ने अपने बैग में रख लिए। इसके बाद वापस गांव जाने के लिए निकले। बाइक उर्मिल सिंह चला रहा था, जबकि महेंद्र और सुरेश पीछे बैठे थे।
विज्ञापन

उर्मिल और महेंद्र के बीच रुपयों से भरा बैग रखा था। नेशनल हाईवे के सर्विस लेन से जाते समय हरियाली बाजार के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने महेंद्र सिंह की बाइक पर लात मार दी। इसी दौरान दूसरे युवक ने रुपयों से भरा बैग खींच लिया और फरार हो गए। महेंद्र जहानीखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी संजीव शर्मा को घटना की जानकारी दी। संजीव शर्मा ने सिपाहियों को अलग-अलग मार्गों पर लगाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सीओ सदर शैलेंद्र सिंह राठौर ने भी घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed