फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बुआ के घर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बुआ के घर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 20 Feb 2019 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
बुआ के घर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम नरभा खेरिया में बुुआ के यहां रह रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार युवक नशे का आदी था। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौढ़ा निवासी छोटे भइया (35) पुत्र मुनेश्वर सिंह बुआ जशोदा पत्नी सरनाम सिंह निवासी ग्राम नरभा खिरिया के यहां रहता था। मंगलवार देर रात उसने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार को जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बुआ ने आवाज दी। उन्होंने खिड़की से देखा तो छोटे का शव देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। बताया कि बुआ जशोदा के संतान न होने पर उन्होंने छोटे भइया को अपने पास रख लिया था। पिता ने बताया कि उसका पुत्र नशे का आदी था। इसी के कारण उसने आत्महत्या कर ली। एसओ पचदेवरा लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया घटना के विषय में परिजनों ने सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed