फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   जानलेवा हमले में दो भाई गिरफ्तार, तमंचा बरामद

जानलेवा हमले में दो भाई गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Sun, 25 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले में दो भाई गिरफ्तार, तमंचा बरामद
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्याणी में अधेड़ को चुनावी रंजिश में गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से एक-एक तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

गत शुक्रवार को ग्राम कल्याणी निवासी अनुज कुमार ने पिहानी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि गुरुवार रात गांव के ही जितेंद्र, नरेश, मुनेंद्र और दक्षराज उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। पिता मिथिलेश (50), मां गुड्डी (45) बीच बचाव करने लगे, तो आरोपियों ने मिथिलेश और गुड्डी को भी पीट दिया। आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया। जांघ में गोली लगने से पिता मिथिलेश घायल हो गए। पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अनिल सक्सेना ने मुनेंद्र और जितेंद्र पुत्रगण मेवालाल को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव की रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed