फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   कार में लिफ्ट देकर युवक से 70 हजार रुपये लूटे

कार में लिफ्ट देकर युवक से 70 हजार रुपये लूटे

Sat, 29 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कार में लिफ्ट देकर युवक से 70 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद। कार सवार बदमाशों ने मवेशी खरीदने नखासा जा रहे युवक को लिफ्ट देने के बाद मारपीट कर उससे 70 हजार रुपये लूट लिए। युवक को कार से फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली के ग्राम परियल निवासी नूरहसन पुत्र नबी हसन ने बताया कि शुक्रवार को पाली नखासा (मवेशी बाजार) जाने के लिए वह नगर के अल्हापुर तिराहे पर वाहन के इंतजार में खड़ा था। इस बीच कार आकर रुकी। उसमें तीन लोग सवार थे। कार चालक ने पाली चलने के लिए आवाज लगाई तो वह उसमें सवार हो गया। नूरहसन ने बताया कि सहोरा गांव के पास कार में बैठे लोगों ने उसके साथ मारपीट की और आंख में पट्टी बांध दी। आरोपियों ने उससे मवेशी खरीदने के लिए रखे 70 हजार रुपये लूट लिए। बताया कि इसके बाद गहोरा गांव के पास कार की रफ्तार कम कर आरोपियों ने उसे धक्का दे दिया। वह वहीं पड़ा रहा तो वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद वह घर चला गया। प्रभारी निरीक्षक ओम पाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कार में लिफ्ट देकर युवक से 70 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed