{"_id":"5b9d5177867a557e824cf8b4","slug":"21537036663-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिन के घर से चोरों ने नकदी व जेवर पार किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिन के घर से चोरों ने नकदी व जेवर पार किए
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर में किसान के घर से चोर नगदी और जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी राजबहादुर किसान है। वह शुक्रवार रात खीरे की फसल की रखवाली करने खेत गया था। घर पर उसकी पत्नी राजरानी, बहू बबली, भाई अनिल था। वह लोग आंगन में सो गए। रात में चोरी सीढ़ी लगाकर घर में उतर आए और कमरों में बक्सों में रखे जेवर और नगदी चुरा ली। आहट होने पर बबली ने सास को जगाया लेकिन तब तक चोर भाग गए। राजबहादुर ने बताया कि चोर सोने की चेन, अंगूठी, पायल और तीस हजार रुपये, उसकी बहू के बक्से से सोने का हार, झाला, पायल उठा ले गए। थानाध्यक्ष अमर पाल शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
किसान के घर लाखों की चोरी