फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 15 May 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बिलग्राम। परसोला गांव स्थित ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में फांसी पर लटकता मिला। ससुरालियों ने दंपति के बीच विदाई को लेकर विवाद होने की बात कही है। मृतक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्लौर निवासी अनुज सिह (25) पुत्र निर्मल सिंह मंगलवार को पत्नी प्रिया को विदा कराने बिलग्राम के ग्राम परसोला स्थित ससुराल आया था। पत्नी से विदाई को लेकर हुए विवाद के बाद देर रात अनुज कमरे में चला गया। बुधवार सुबह पत्नी प्रिया और ससुर सुशील ने अनुज का शव फांसी पर लटकता देखा तो कोहराम मच गया। सुशील ने घटना की जानकारी अनुज के परिजनों व पुलिस को दी। ससुर ने बताया कि उसके चार बेटियां हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। प्रिया एक माह से मायके में थी। छोटी बेटी रिया दूसरी बहन के घर गई थी। मंगलवार को अनुज प्रिया को विदा कराने आया तो उसने बहन रिया के आने पर बुधवार को वापस ससुराल जाने की बात कही। अनुज इससे नाराज हो गया था। उसने कब फांसी लगाई, उन्हें इसका पता नहीं है। अनुज के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मां मालती ने बताया कि अनुज चार भाइयों में छोटा था, वह दिल्ली में काम करता था। एक माह से वह घर पर ही था। मां मालती ने ससुर और पत्नी समेत अनुज की दो सालियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि अनुज के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed