फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   50 लीटर शराब बरामद, पांच भट्ठियां तोड़ीं

50 लीटर शराब बरामद, पांच भट्ठियां तोड़ीं

Thu, 14 Feb 2019 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
50 लीटर शराब बरामद, पांच भट्ठियां तोड़ीं
बिलग्राम। बिलग्राम पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। 50 लीटर अवैध शराब बरामद की। पांच भट्ठियां तोड़ीं गईं, साथ ही कारोबार में लिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने भगौतापुर में छापा मारकर घरों के पास भट्ठी लगाकर शराब बना रहे गांव निवासी नरेश, छोटेलाल, श्रीपाल व कलेक्टर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 10-10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने चारों भट्ठियां मौके पर नष्ट कीं। वहीं ऊंची मंगरौली गांव में छापा मारकर गांव निवासी योगेंद्र को शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद कर भट्ठी नष्ट किया गया। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस ने गुरुवार को ग्राम नौगवां में छापा मारकर गांव निवासी सालिकराम पुत्र रामदयाल को शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed