फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   विसरा रिपोर्ट से खुलेगा महिला की मौत का राज

विसरा रिपोर्ट से खुलेगा महिला की मौत का राज

Wed, 30 Jan 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
विसरा रिपोर्ट से खुलेगा महिला की मौत का राज
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में महिला की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। विसरा रिपोर्ट से ही मौत का राज खुल सकेगा। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मझिला कस्बा निवासी बबिता (25) पत्नी रजनीश की सोमवार को हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल लेकर आए थे। लेकिन अस्पताल गेट पर उसने दम तोड़ दिया था। सूचना मिलने पर मायके पक्ष से पिता गयाप्रसाद निवासी कपूरपुर देहात कोतवाली अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इसके बाद महिला थाने के सामने शव रखकर हंगामा किया था। देर शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। इसमें मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। एसओ मझिला अशोक यादव ने बताया परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed