{"_id":"5c4606c1bdec220c0c320ddd","slug":"201548093121-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सब्जी विक्रेताओं के विवाद में चली गोली, थोक व्यापारी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सब्जी विक्रेताओं के विवाद में चली गोली, थोक व्यापारी घायल
सांडी। मोहल्ला नवाबगंज स्थित मंडी में सब्जी का फड़ लगाने को लेकर हुए विवाद में दो व्यापारी भिड़ गए। इस बीच एक ने दूसरे व्यापारी पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली पास ही खड़े एक अन्य थोक व्यापारी के हाथ में जा लगी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला नवाबगंज स्थित सब्जी मंडी (अंसारी बाजार) में फड़ पर सब्जी लगाने को लेकर सोमवार सुबह सब्जी विक्रेता सुल्ताना पुत्र पिस्सू का पास में सब्जी लगाने वाले मसन्ने पुत्र नथुन्नी से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों में धक्का मुक्की होने लगी। नाराज सुल्ताना ने तमंचे से मसन्ने पर फायर कर दिया। मसन्ने सामने से हट गया, जिस पर गोली पास ही खड़े थोक सब्जी व्यापारी विपुल कुमार (24) पुत्र राजबहादुर कुशवाहा निवासी ग्राम सैतियापुर के बाएं हाथ में जा लगी। बाजार में गोली चलने के बाद सनसनी फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने सुल्ताना को पकड़ने की कोशिश की। एसओ अरुणेश गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ ने व्यापारियों से घटना की जानकारी ली। विपुल ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।