फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   20 peti wine found at home

घर में मिलीं शराब की 20 पेटियां

Fri, 28 Sep 2018 11:54 PM IST
hardoi
hardoi Updated Fri, 28 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
20 peti wine found at home
आरोपी शिवमंगल सिंह - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर में एक घर में पुलिस टीम ने छापेमारी कर अरुणांचल प्रदेश में बिकने वाली देसी शराब की 20 पेटियां और 22 पौवे बरामद किए हैं। गैर प्रांत की शराब बरामद होने की सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष की तहरीर पर दंपति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों से अवैध रूप से शराब की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को सांडी थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता को जानकारी मिली कि ग्राम हसनापुर में गैर प्रांत की शराब बिक्री के लिए लाई गई है। अरुणेश गुप्ता ने टीम के साथ हसनापुर निवासी शिवमंगल पुत्र खुमानी सिंह के घर पर छापा मारा। यहां खड़ी कार में अरुणांचल प्रदेश में बिकने वाली देसी शराब की 10 पेटियां बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली तो 10 और पेटियां और मिलीं। इनमें से कुछ पेटियों में से पौवे निकालकर बेचे जा चुके थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक पेटी में 48 पौवे होते हैं। पुलिस ने शिवमंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गैर प्रांत की शराब बरामद होने पर जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार गौतम भी आबकारी निरीक्षकों के साथ मौके पर पहुंच गए। देर शाम थानाध्यक्ष की तहरीर पर शराब के अवैध कारोबार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिवमंगल सिंह के साथ ही उसकी पत्नी जयश्री को भी आरोपी बनाया गया है। जिस कार में शराब बरामद हुई है वह जयश्री के नाम है। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed