{"_id":"5c8fe51cbdec22143f7576ca","slug":"191552934171-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुलिस टीम पर हमले का आरोपी पकड़ से दूर, एसआई पर भी उठी उंगलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुलिस टीम पर हमले का आरोपी पकड़ से दूर, एसआई पर भी उठी उंगलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाली। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़रामऊ में कच्ची शराब की सूचना पर छापा डालने गई पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी अब भी फरार है। उसके पिता को सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
रविवार को थाने के उपनिरीक्षक अशोक सिंह, सिपाही संदीप और दिनेश कच्ची शराब और अवैध असलहे बनाए जाने की सूचना पर मुड़रामऊ पहुंचे थे। यहां उन्होंने रामतीर्थ के घर पर दबिश दी तो उसने पुलिस टीम पर रॉड से हमला कर दिया था। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वहां से तमंचे, कारतूस और शराब बरामद हुई थी। एसआई अशोक सिंह की तहरीर पर रामतीर्थ, उसके पिता राजकुमार और पत्नी गुड्डी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने राजकुमार को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र तोमर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। अलग-अलग स्थानों पर दबिश भी दी गई है।
पाली थाने में तैनात उपनिरीक्षक अशोक सिंह पूर्व में विवादों में घिरे रहे हैं। 13 अप्रैल 2018 को भी ग्राम मुड़रामऊ में उपनिरीक्षक अशोक सिंह का विवाद ग्रामीणों से हुआ था। तब अशोक सिंह की पिस्टल लूट ली गई थी, हालांकि तत्कालीन थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने पिस्टल कुछ घंटे बाद ही गांव से बरामद कर ली थी। इसके बाद अक्टूबर में ग्राम अलमापुर में भी उपनिरीक्षक अशोक सिंह पर एक घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगा था।