फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अपह्रत छात्र सांडी पक्षी विहार की झाड़ियों में मिला

अपह्रत छात्र सांडी पक्षी विहार की झाड़ियों में मिला

Thu, 14 Feb 2019 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
अपह्रत छात्र सांडी पक्षी विहार की झाड़ियों में मिला
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र से परीक्षा केंद्र देखने गया लापता छात्र सांडी थाना क्षेत्र में पक्षी विहार में झाड़ियों में पड़ा मिला। उसने बोलेरो सवारों द्वारा उसका अपहरण किए जाने की बात कही। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी प्रदीप गुप्ता पुत्र श्रवण गुप्ता हाईस्कूल का छात्र है। उसका परीक्षा केंद्र नरपति सिंह इंटर कालेज सांडी तिराहे पर है। फूफा उमेश ने बताया कि सोमवार को प्रदीप परीक्षा केंद्र देखने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। वह लोग उसकी तलाश में मंगलवार को परीक्षा केंद्र पहुंचे तो पता चला कि वह अनुपस्थित है। वह सूचना देने सांडी थाना जा रहे थे, तभी सांडी पक्षी विहार में लगी टंकी के ऑपरेटर ने फोन कर बताया कि प्रदीप यहां पर है। जिस पर वह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उमेश ने बताया कि प्रदीप के दोनों हाथ फेविकोल से चिपके थे। प्रदीप ने बताया कि वह परीक्षा केंद्र जाने के लिए सांडी चुंगी पर वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी एक बोलेरो आई। बोलेरो सवारों ने उसे गाड़ी में डाल दिया। उसकी आंख में पट्टी बांध दी। वह लोग उसे घूमाते रहे और झाड़ी में छोड़कर भाग गए। होश आने पर वह चीखा तो टंकी के कर्मचारी उसके पास पहुंचे। उमेश बेटे प्रदीप को जिला अस्पताल ले गए। अब वह ठीक है। उन्होंने बताया कि सूचना पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed