फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Car overturns on highway; four youths critically injured.

Haridwar News: हाईवे पर पलटी कार, चार युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

Sun, 30 Aug 2026 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Car overturns on highway; four youths critically injured.
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर झाल के पास देर रात हुई दुर्घटना
विज्ञापन


- हादसे का वीडियो आया सामने, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर झाल के पास हाईवे पर शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार तीन बार पलटते हुए आगे उछलकर काफी दूर जाकर गिरी। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने किसी तरह कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार देर रात की है। जब एक कार रुड़की से हरिद्वार की तरफ जा रही थी। रानीपुर झाल के पास पहुंचते ही अचानक कार अनियंत्रित हो गई। रफ्तार तेज होने के चलते कार डिवाइडर से टकराई और उछलते हुए सड़क पर जा गिरी। इसके बाद कार कई मीटर तक पलटती चली गई। हादसे में कार का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही हाईवे से गुजर रहे राहगीर रुक गए।
विज्ञापन

कार के भीतर फंसे चारों यात्रियों को बाहर निकालने के लिए लोगों ने मदद की। इसके बाद घायलों को भूमानंद अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हाईवे पर लोगों की भीड़ और सड़क पर क्षतिग्रस्त कार खड़ी होने से यातायात प्रभावित हो गया। कुछ देर तक वाहनों की रफ्तार धीमी रही। पुलिस ने पहुंचकर यातायात सुचारू कराया। डॉक्टरों ने चारों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल आदित्य निवासी नवोदय नगर रोशनाबाद, गौराक्ष निवासी दीपगंगा सिडकुल और अंश व एक अन्य का उपचार चल रहा है। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed