{"_id":"6a942cf545c20d216b0c8b56","slug":"neighbor-arrested-for-molesting-nine-year-old-girl-alone-at-home-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152715-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: घर में अकेली मौजूद नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़, पड़ोसी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: घर में अकेली मौजूद नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़, पड़ोसी गिरफ्तार
विज्ञापन
-प्रेम नगर इलाके की घटना, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रेम नगर इलाके में घर में अकेली मौजूद नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि रक्षाबंधन के दिन बच्ची घर में अकेली थी, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने परिजनों के साथ प्रेम नगर इलाके में रहती है। रक्षा बंधन के दिन उसकी मां शाहदरा गई हुई थी। बच्ची घर में अकेली थी। शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि वह रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए शाहदरा गई थी। बच्ची को अकेले पाकर पड़ोेस में रहने वाला युवक उसके घर में घुस गया और बच्ची से छेड़छाड़ की। बच्ची पर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस ने पड़ोस में ही रहने वाले युवक पर केस कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।