{"_id":"6a94301e068507bd800fed74","slug":"father-and-daughter-assaulted-with-a-sickle-after-resisting-molestation-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106358-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता-पुत्री से मारपीट, दरांती से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता-पुत्री से मारपीट, दरांती से किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला-लावड़ मार्ग पर शनिवार शाम खेत में पिता के साथ काम कर रही किशोरी से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी और उसके पिता के साथ मारपीट की। आरोपियों ने किशोरी के पिता से दरांती छीनकर हमला कर दिया, जिससे उनकी हाथ की अंगुली कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार को अपनी नाबालिग पुत्री के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव मवीमीरा निवासी मोहित और मोहित खेत पर पहुंचे और उसकी पुत्री से छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर उसने आरोपियों का विरोध किया। इस पर दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और हाथ में लगी दरांती छीनकर उस पर हमला कर दिया। हमले में उसकी अंगुली कट गई।
शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर घायल को दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार दिलाया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
-- -- --