फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की देवी मूर्ति

अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की देवी मूर्ति

Sun, 20 Jan 2019 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की देवी मूर्ति
सांडी। सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघराई स्थित खड़ेश्वरी दुर्गा माता मंदिर में स्थापित मूर्ति को शनिवार देर शाम अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। रात में आरती के लिए पहुंचे पुजारी ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, तो भीड़ लग गई। घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। रविवाद दोपहर मंदिर का निर्माण कराने वाले बाबा रामदास की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

2003 में गांव में ही रहने वाले बाबा रामदास ने खड़ेश्वरी दुर्गा माता मंदिर की स्थापना की थी। वह कल्पवास के लिए बिलग्राम तहसील क्षेत्र में गंगा किनारे राजघाट गए हैं। मंदिर में पूजा का कार्य गांव निवासी राजीव के जिम्मे है। ग्रामीणों की मानें तो शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे बिजली चली गई थी। मंदिर से टीटू, अनिल, जय सिंह और गणेश पूजन कर वापस आए थे। रात आठ बजे आरती के लिए राजीव मंदिर गए तो यहां स्थापित एक मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। रविवार सुबह गांव से कुछ लोगों को बाबा रामदास को लेने के लिए राजघाट भेजा गया। दोपहर को बाबा रामदास ने पुलिस को तहरीर दी। घटना की जानकारी पर सीओ प्रताप सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने मूर्ति निर्माण के लिए मदद देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed