{"_id":"5c2a5744bdec223c6d2142e5","slug":"191546278724-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में फेरी दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के पतसैनी में घरेलू कलह में फेरी दुकानदार गुड्डू (27) पुत्र छोटेलाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। गुड्डू के परिवार में पत्नी ममता, पुत्री निधी, पुत्र आर्यन और छोटू है। वह फेरी लगाकर खिलौने बेचता था। पत्नी ममता ने बताया गुड्डू शराब पीने का आदी था। वह रोजाना शराब के नशे में घर आकर मारपीट करता था। रविवार शाम को भी उसने घर में विवाद किया। वह कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह जब ममता उसके कमरे की ओर गई तो उसका शव फंदे पर लटकता देखा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। कोतवाल जावेद अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।