{"_id":"5baa800e867a557fe25376e8","slug":"191537900558-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड पर 10 हजार रुपए लूटने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड पर 10 हजार रुपए लूटने का आरोप
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेहटागोकुल। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी निवासी पिंकू पुत्र नरवीर ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह सोमवार शाम मानपुर तिराहे पर टेंपो से उतरकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान होमगार्ड मुनींद्र ने उसे रोका और पूछताछ की। तलाशी ली और जेब में रखे 10 हजार रुपये निकाल लिए। उसे धमकाते हुए होमगार्ड अपने साथी के साथ बाइक से चला गया। पीड़ित ने होमगार्ड के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह मूसेपुर का रहने वाला है। रात लगभग साढ़े नौ बजे होमगार्ड मुनींद्र फिर से पिंकू के घर गया और धमकाया। मंगलवार को उसने घटना के बाबत तहरीर थाने में दी। थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा ने बताया कि घटना संदिग्ध है। होमगार्ड ने बताया कि उसकी बहन ग्राम मंसूरपुर में ब्याही है। वह उसके यहां गया था। गांव में पिंकू नशे में गाली-गलौज करता घूम रहा था। मना करने पर विवाद हुआ था। लूट की बात गलत है।
होमगार्ड पर 10 हजार रुपये लूटने का आरोप