{"_id":"5b09aab54f1c1b986e8b4def","slug":"191527360181-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में दो पक्षों में चटकीं लाठियां, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में दो पक्षों में चटकीं लाठियां, पांच घायल
Updated Sun, 27 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद में चटकीं लाठियां, पांच घायल
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में लाठियां चटकीं। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरसा थाना क्षेत्र के पनुआवर गांव निवासी सुनील (38) पुत्र ईश्वर प्रसाद के घर के सामने जमीन खाली पड़ी है। जिस पर वह अपने जानवर बांधता है। पड़ोसी रमेश (45) पुत्र बैजनाथ उस जमीन पर कब्जा करना चाहतें हैं। शुक्रवार को कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। रात करीब नौ बजे दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गया। दोनों पक्षों में लाठियां चलने से रमेश उसका भाई परमानंद (25), मां कौशल्या (60) और दूसरे पक्ष से सुनील उसके चाचा विद्याप्रकाश (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए थे। घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ सिराजुद्दीन ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।